अभियोजन पक्ष के अनुसार रायबरेली जिले की एक लड़की पढ़ाई के सिलसिले में 2010 में शहर आई थी। युवती ने 17 अक्टूबर 2014 को शहर के फीलखाना थाने में पुजारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। लड़की का आरोप था कि यहां रहते हुए उसकी मुलाकात खेरेपति मंदिर के पुजारी महेन्द्र दीक्षित से हुई।