UP में शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

शनिवार, 17 जून 2023 (17:26 IST)
सहारनपुर (उत्‍तर प्रदेश)। सहारनपुर जिले के जनकपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर शादी का झांसा देकर 12वीं की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जनकपुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने कक्षा 12 की नाबालिग छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा करते हुए उससे कथित दुष्कर्म किया लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया।

मांगलिक ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी अभय को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी