जब स्टेशन पर नोटों की बारिश करने लगा भिखारी, लोगों के उड़े होश

गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (18:32 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक भिखारी नोटों को उड़ा रहा है। खबरों के मुताबिक यह वीडियो उज्जैन जिले के नागदा का बताया जा रहा है। प्लेटफार्म पर भिखारी के पास नोट बिखरे देख रेलयात्री भी हैरान रह गए।

खबरों के मुताबिक स्टेशन पर कुछ लोग भिखारी को परेशान कर रहे थे तो उसने गुस्से में आकर अपने कपड़े फेंकने शुरू कर दिए। अचानक उसके कपड़ों से नोट बरसने लगे।

हालांकि उसके पास कुछ कागजात भी थे। इसकी जानकारी लगने पर नागदा रेलवे स्टेशन पर तैनात जवानों ने रुपए समेटकर उस भिखारी को वापस देते हुए उसे बुरहानपुर के लिए भेज दिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी