साध्वी प्राची की हत्या कर दी जाए...

सोमवार, 5 अक्टूबर 2015 (12:02 IST)
समाजवादी पार्टी ने नेता और देवबंद नगर पालिका के अध्यक्ष माविया अली ने जहर उगलते हुए कहा कि साध्वी प्राची की हत्या हो। उसने कहा कि मुस्लिम समाज के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाली साध्वी प्राची को सबक सिखाना ही होगा। 
देवबन्द से सपा के नेता और नगरपालिका चेयरमैन माविया अली ने कहा है कि भाजपा नेता साध्वी प्राची की हत्या सही है। माविया अली का कहना है कि उनकी नजर में साध्वी प्राची की हत्या जायज है।
 
माविया अली ने कहा, 'मुस्लिम समाज के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाली साध्वी प्राची की अगर हत्या कर दी जाए तो यह मेरी नजर में जायज होगा।' उन्होंने दादरी हत्याकांड को महज़ एक हादसा बताने वाले मोदी के मंत्री महेश शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह गो माता से इतना ही प्रेम करते हैं तो उन्हें अपने प्रधानमंत्री से कहकर देश के उन छह राज्यों पर परमाणु बम फेंकवा देना चाहिए जहां पर गाय काटने पर बैन नहीं है।

उसने दादरी के बिसाहड़ा हत्याकांड को सुनियोजित आतंकी घटना बताते हुए आरोपियों को याकूब मेमन की तरह ही फांसी पर लटकाए जाने की मांग की। रविवार को माविया अली ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दादरी कांड को षड्यंत्र करार दिया। उसने साध्वी प्राची के गोमांस खाने वालों पर दिए बयान की कड़ी आलोचना की और प्रदेश सरकार से मांग की कि अखलाक हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ आतंकी धाराओं में कार्रवाई की जानी चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें