BJP की 'जन आशीर्वाद यात्रा' तीसरी लहर का निमंत्रण: संजय राउत

बुधवार, 18 अगस्त 2021 (16:16 IST)
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को दावा किया कि 'जन आशीर्वाद यात्रा' तीसरी लहर का निमंत्रण है। विभिन्न राज्यों में केंद्रीय मंत्री यह यात्रा कर रहें हैं। यहां संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने कहा कि उन्होंने भाजपा से धैर्य रखने को कहा है। राज्यसभा सदस्य ने दावा किया कि जन आशीर्वाद यात्रा तीसरी लहर को निमंत्रण देना है। भाजपा यह जान-बूझकर कर रही है।

ALSO READ: भोपाल में बेरोजगारों पर पुलिस का लाठीचार्ज, सरकारी नौकरी में भर्ती शुरु करने की कर रहे थे मांग
 
केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद इसमें शामिल भारती पवार, कपिल पाटिल और भागवत कराड इस सप्ताह की शुरुआत से राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों से संपर्क स्थापित और हाल के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर उनका आभार प्रकट करने के लिए 'जन आशीर्वाद यात्रा' कर रहे हैं।

ALSO READ: महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, जानिए क्या है नई कीमत...
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को देश के शीर्ष 5 मुख्यमंत्री की सूची में एक मीडिया संगठन द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में स्थान मिलने से जुड़े सवाल पर राउत ने कहा कि भाजपा ओपिनियन पोल को खारिज करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि इस सूची में भाजपा के एक भी मुख्यमंत्री का नाम नहीं है। उन्होंने पूछा कि क्यों इस सूची में एक भी भाजपा का मुख्यमंत्री शामिल नहीं है?

राउत ने कहा कि अगर सर्वेक्षण के नतीजे उनके पक्ष में होते तो उनके पार्टी कार्यकर्ता 'ढोल' बजाते और उत्सव मनाते। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि हम भी कुछ आतिशबाजी करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ठाकरे देश के शीर्ष मुख्यमंत्री बनेंगे।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी