शेखर सुमन ने बताया कैसा है राजू श्रीवास्तव का स्वास्थ्य

रविवार, 14 अगस्त 2022 (00:34 IST)
दिल का दौरा पड़ने के बाद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बुधवार से दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती हैं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। राजू श्रीवास्तव के सहयोगियों शेखर सुमन और सुनील पाल ने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है।

सुनील पाल के बाद अब शेखर सुमन ने राजू श्रीवास्तव की सेहत को लेकर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि राजू श्रीवास्तव अपने स्वास्थ्य में सुधार दिखा रहे हैं और उनके शरीर में मूवमेंट देखी गई है।

उन्होंने ट्वीट किया, खुशखबरी, राजू ने अपनी उंगलियां और कंधे हिलाए। डॉक्टरों के अनुसार, चीजें थोड़ी सकारात्मक दिख रही हैं। आपकी प्रार्थना काम कर रही है। प्रार्थना करते रहें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी