रविवार मध्यरात्रि के बाद शिर्डी बंद वापस लिया जाएगा, विवाद अब भी जारी

रविवार, 19 जनवरी 2020 (22:35 IST)
शिर्डी। सांई बाबा के जन्मस्थान को लेकर छिड़े विवाद के बाद शिर्डी में रविवार को बुलाया गया एक दिन का बंद मध्यरात्रि के बाद वापस ले लिया जाएगा लेकिन विवाद अब भी जारी है। 
 
शिर्डी से शिवसेना सांसद सदाशिव लोखंडे ने रविवार की शाम स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात के बाद यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुद्दे पर चर्चा के लिए सोमवार को मुंबई में बैठक बुलाई है। 
यह बंद ठाकरे के उस बयान के बाद किया गया जिसमें उन्होंने अहमदनगर जिले के शिर्डी से करीब 273 किलोमीटर दूर परभणि जिले के पाथरी में साई जन्मस्थान पर सुविधाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का अनुदान देने की बात कही थी। 
 
मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में पाथरी और शिर्डी के प्रतिनिधियों, भाजपा विधायक राधाकृष्ण विखे पाटिल, लोखंडे और शिर्डी मंदिर न्यास के सीईओ शामिल होंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी