वकील के कपड़ों में आए हमलावरों ने रोहिणी कोर्ट में बरसाई गोलियां; गैंगस्टर जीतेंद्र गोगी समेत 3 की मौत

शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (14:38 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को हुए सनसनीखेज शूटआउट में गैंगस्टर जीतेंद्र गोगी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। इस गोलीबारी में कई लोग जख्मी भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार, 30 से 40 राउंड गोलीबारी की खबर है।
 
कमिशनर राकेश अस्थाना के अनुसार, इस हमले के बाद हुई मुठभेड़ में दो हमलावरों को मार गिराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस गैंगवार के पीछे टिल्लू गैंग का हाथ बताया जा रहा है। 
 
बताया जा रहा है कि पेशी पर आए जीतेंद्र पर हमला करने के लिए तीन हमलावर आए थे। हमलावर वकीलों का कोट पहनकर आए थे और उन्होंने जीतेंद्र को देखते ही उस पर हमला कर दिया। उन्होंने कोर्ट रूम नंबर 207 में जज गगनदीप सिंह के सामने ही गोगी पर गोलियां चलाईं। पुलिस के स्पेशल सेल की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश मारे गए।
 
 

#WATCH | Visuals of the shootout at Delhi's Rohini court today

As per Delhi Police, assailants opened fire at gangster Jitender Mann 'Gogi', who has died. Three attackers have also been shot dead by police. pic.twitter.com/dYgRjQGW7J

— ANI (@ANI) September 24, 2021
जीतेंद्र को दो साल पहले ही स्पेशल सेल ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। उसे आज पेशी पर लाया गया था। गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी