अधमरे शख्स के ऊपर कूद रहा था फोटोग्राफर, असम सरकार ने दिए जांच के आदेश

शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (12:18 IST)
गुवाहाटी। कुछ सामाजिक संगठनों ने असम हिंसा को लेकर आज शुक्रवार को 12 घंटे बंद का आह्वान करते इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में राजनीतिक दलों ने जांच की मांग की है।

ALSO READ: इंसानियत वाली तस्वीर देखी क्या? बेसहारा कुत्तों का सहारा बना ट्रैफिक पुलिसकर्मी
 
असम के असम के दरांग इलाकों में पुलिस-ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प के बाद खौफनाक वीडियो सामने आया है। एक अधमरे व्यक्ति के साथ पुलिस और कैमरामैन की बर्बरता और क्रूरता उजागर हुई है। पुलिस की गोली से मारे गए शख्स पर एककैमरामैन कूद रहा है और पत्थर से मार रहा है और पुलिस के जवान भी उस पर लाठी बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस और कैमरामैन की बेरहमी वाला वीडियो सामने आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हालांकि कैमरामैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं असम सरकार ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।(चित्र साभार : सोशल मीडिया)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी