कर्नाटक में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : सिद्धारमैया

शनिवार, 27 मई 2023 (23:46 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर किसी भी संगठन ने समाज में शांति और सद्भाव को भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस नेता पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद बात कर रहे थे।

राज्य में संगठनों को प्रतिबंधित करने की बात पर सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया कि सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगाने की बात नहीं की है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि मंत्रियों को आज या कल तक विभाग सौंप दिए जाएंगे।

इससे पहले दिन में, 24 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद राज्य में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की संख्या 34 हो गई है। कर्नाटक में अधिकतम 34 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी