रेलवे स्टेशन परिसर में सोए लोगों पर चढ़ाई कार, 7 घायल

सोमवार, 14 जनवरी 2019 (18:46 IST)
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में सोनीपत रेलवे स्टेशन परिसर में सोए लोगों पर रविवार को रात एक बेकाबू कार चढ़ जाने की दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए।
 
 
रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11.45 बजे करेटा कार चालक ने रेलवे स्टेशन परिसर में सोए 7 लोगों पर कार चढ़ा दी। हादसे में 5 महिलं और 2 पुरुष घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी