रेलवे स्टेशन परिसर में सोए लोगों पर चढ़ाई कार, 7 घायल

सोमवार, 14 जनवरी 2019 (16:16 IST)
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में सोनीपत रेलवे स्टेशन परिसर में सोए लोगों पर कल रात एक बेकाबू कार चढ़ जाने की दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए।


रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब पौने बारह बजे करेटा कार चालक ने रेलवे स्टेशन परिसर में सोए 7 लोगों पर कार चढ़ा दी। हादसे में पांच महिला और दो पुरुष घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी