सौतेले पिता के बार-बार बलात्कार से 10 वर्षीय लड़की हुई गर्भवती

रविवार, 14 मई 2017 (23:43 IST)
रोहतक (हरियाणा)। जिले में सौतेले पिता द्वारा दस वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने का मामला सामने आया है। यह लड़की पांच माह से गर्भवती है। पुलिस ने आज बताया कि जब लड़की की मां उसे एक अस्पताल में ले गई तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
 
इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने कहा कि एजेंसी ने घटना का स्वत: संज्ञान लिया है। एजेंसी के एक दल के कल रोहतक जाने की संभावना है।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुरेश के रूप में हुई है, जिसे भादंसं की संबद्ध धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। रोहतक के डीएसपी (नगर) रमेश कुमार ने बताया कि परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें