कार्यकर्ता ने रोकी सुब्रमण्यम स्वामी की दूसरी शादी! (वीडियो)

गुरुवार, 21 मई 2015 (12:22 IST)
चेन्नई। भाजपा नेता और सुर्खियों में रहने वाले डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी तमिलनाडु में एक और शादी करते-करते रह गए। स्वामी को एक शादी समारोह में दुल्हन को मंगलसूत्र भेंट करना था, लेकिन स्वामी दुल्हन को मंगलसूत्र ही पहनाने लगे।
स्वामी को यहां एक शादी में बुलाया गय़ा था। उन्हें मंगलसूत्र दुल्हन को छुआकर देने को कहा गया, लेकिन स्वामी ठीक से समझ नहीं पाए और मंगलसूत्र पहनाने लगे। 
 
लेकिन एक भाजपा महिला कार्यकर्ता ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। जब स्वामी ने मामले को समझा तो उनकी हंसी छूट गई और वो जोर से ठहाके लगाने लगे। इस पूरे वाकये का वीडियो यूट्‍यूब पर हिट हो रहा है। 
अगले पन्ने पर, देखें वीडियो...
 
 
 

 
(courtesy : youtube)

वेबदुनिया पर पढ़ें