सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के शूटर रोहित सिंह राठौड़ के घर चला बुलडोजर

गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (18:45 IST)
Sukhdev Singh Gogamedi murder case : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। हत्या में शामिल रहे शूटर रोहित सिंह राठौड़ के खातीपुरा स्थित मकान के अवैध निर्माण पर गुरुवार को बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी और पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची थी। रोहित सिंह सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड का आरोपी है। पुलिस ने रोहित सिंह और फौजी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। 
 
पुलिस की सूचना पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम द्वारा गोगामेड़ी शूटर रोहित राठौड़ के खातीपुरा के सुंदर नगर स्थित अवैध निर्माण तोड़ दिया गया है। पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए कर रही है। 
 
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड के शूटर रोहित सिंह राठौड़ के जयपुर के खातीपुरा इलाके में सुंदरवन कॉलोनी में किया गया अवैध निर्माण गुरुवार को ग्रेटर नगर निगम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। 
 
5 दिसंबर को जयपुर के श्याम नगर इलाके में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की उनके घर में बातचीत के बहाने घुसे दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। 
 
शूटर रोहित सिंह राठौड़ द्वारा खातीपुरा इलाके में अवैध कब्जा की सूचना मिलने पर इस बारे में संबंधित नगर निगम को अवगत कराया गया। गुरुवार को पुलिस दल की मौजूदगी में ग्रेटर नगर निगम द्वारा खातीपुरा के सुंदर नगर में शूटर रोहित राठौड के किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा गया। एजेंसियां

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी