जम्मू में फिर दिखी उड़ती हुई संदिग्ध वस्तु, BSF ने की फायरिंग

सोमवार, 23 अगस्त 2021 (14:30 IST)
जम्मू। जम्मू जिले के आर्निया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों ने सोमवार को किसी उड़ती हुई वस्तु को देखा तो उस पर गोलीबारी की। एक अधिकारी ने यह बताया।

ALSO READ: काबुल में तालिबान के कब्जे के बाद कैसे बिखरे एक चैंपियन के सपने, पढ़ें अफगानी युवक की दर्दभरी कहानी
 
अधिकारी ने बताया कि सुबह 5.30 बजे हमारे जवानों ने अर्निया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आसमान में जलती-बुझती लाल-पीली रोशनी देखी। उन्होंने बताया कि इस पर जब जवानों ने उस उड़ती वस्तु पर गोलियां चलाईं तो वह पाकिस्तान की ओर चली गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की मदद से इलाके में छानबीन की जा रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी