छात्रा से छेड़छाड़, मनचलों ने गोली चलाई

कीर्ति राजेश चौरसिया

शुक्रवार, 18 नवंबर 2016 (21:31 IST)
पन्ना। पन्ना में लड़की छेड़ने का मामला सामने आया है, जहां छेड़छाड़ के चलते विरोध करने पर विवाद को हो गया और मनचलों ने लड़की और उसके परिवार पर गोली चलाई।
 घटना पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम महेबा की है। वारदात में गोली लगने से लड़की के पिता और भाई घायल हो गए। घायलों को अमानगंज से जिला अस्पताल पन्ना लाया गया। दोनों की हालात गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को कट्टा सहित गिरफ्तार कर लिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें