Assembly Elections : TDP और Jansena ने जारी की 118 उम्मीदवारों की पहली संयुक्त सूची

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (16:03 IST)
Andhra Pradesh Assembly Elections : तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) और 'जनसेना' (Janasena) प्रमुख पवन कल्याण (Pawan Kalyan) अमरावती ने शनिवार को आंध्रप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 118 उम्मीदवारों की अपनी पहली संयुक्त सूची की घोषणा की। तेदेपा 94 और जनसेना 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ALSO READ: देश का भविष्य तय करेगा आगामी चुनाव : अमित शाह
भाजपा पर भी नजर : दोनों नेताओं ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन में शामिल होने का फैसला करती है तो उसको समायोजित करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सीट का आवंटन किया गया है। पहली सूची के अनुसार तेदेपा उम्मीदवार 94 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे जबकि जनसेना 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

ALSO READ: Bengal Lok Sabha Election : कांग्रेस की उम्‍मीदों पर ममता ने फेरा पानी, TMC सभी 42 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
 
क्या बोले चंद्रबाबू नायडू? : तेदेपा-जनसेना गठबंधन पर आंध्रप्रदेश के उंदावल्ली में अपने आवास पर संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि यह गठबंधन राज्य के भविष्य के लिए है। यह एक महान प्रयास के लिए पहला कदम है। राज्य के 175 विधानसभा क्षेत्रों में से शेष 57 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा जल्द किए जाने की उम्मीद है। गठबंधन के हिस्से के रूप में जनसेना राज्य की कुल 25 में से 3 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी