ब्लड कैंसर से जूझ रही 17 साल की लड़की का सपना हुआ पूरा, एक दिन के लिए बनी पुलिस कमिश्नर

बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 (21:51 IST)
हैदराबाद। ब्लड कैंसर से जूझ रही एक 17 साल की लड़की का तेलंगाना की राचाकोंडा पुलिस ने पूरा किया। इस लड़की को एक दिन के लिए पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
 
17 साल की राम्या एक दिन का पुलिस कमिश्नर बनकर बहुत खुशी हुई। रम्या 12वीं में पीसीएम स्ट्रीम से पढ़ाई करती है।
 
ALSO READ: अयोध्या में भाईचारा, इकबाल अंसारी ने खाया अन्नकूट का प्रसाद
 
राम्या का सपना था कि वह कमिश्नर की कुर्सी पर बैठे और अधिकारियों को आदेश दे। उसका यह सपना पूरा हुआ। वह कुर्सी पर बैठी और अधिकारियों ने उसके आदेश का पालन भी किया।
 
राम्या का निम्स हैदराबाद में इलाज चल रहा है। इतनी कम उम्र में शायद उन्हें नहीं मालूम कि उसकी जिंदगी का क्या होगा, लेकिन जब वह किसी से मिलती है तो मुस्कराकर बोलती है कि उसे बड़े होकर पुलिस अधिकारी बनना है और देश की सेवा करना है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी