धार में आरएसएस के दफ्तर में तोड़फोड़

शनिवार, 13 फ़रवरी 2016 (12:23 IST)
धार। धार में शनिवार सुबह आरएसएस के दफ्तर में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि भोजशाला में पूजा और नमाज साथ साथ होने से नाराज होकर यह तोड़फोड़ की गई है।
धार के त्रिमूर्ति नगर स्थित संघ कार्यलय पर आज सुबह जमकर पथराव हुआ। दफ्तर की खिड़की के कांच फोड़ दिए गए। इस घटना के बाद पुलिस ने सख्ती से तोड़फोड़ करने वालों को खदेड़ दिया।
धार के पूर्व विधायक जसवंत राठौर के निवास काशी बाग कॉलोनी के बाहर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें एक मीडियाकर्मी के भी घायल होने की खबर। पुलिस से झड़प के बाद मीडियाकर्मी धरने पर बैठ गए।

धार में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। कमिश्नर संजय दुबे ने बताया की प्रशासन को असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए है। शहर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। धार के आस- पास के जिलों को भी अलर्ट किया गया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें