मस्जिद में बच्चों के पढ़ने पर विवाद, 20 घायल

शनिवार, 8 अक्टूबर 2016 (11:45 IST)
मुजफ्फरनगर। खतौली शहर में मस्जिद में बच्चों के पढ़ने को लेकर हुए विवाद की वजह से एक ही समुदाय के दो समूहों में संघर्ष हो गया। इसमें 20 लोग जख्मी हो गए।
 
पुलिस अधीक्षक (अपराध) प्रदीप गुप्ता ने कहा कि 22 लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
स्थानीय मस्जिद में बच्चों के पढ़ने को लेकर कुछ लोगों ने कथित तौर पर जब आपत्ति जताई तो यह घटना हो गई। संघर्ष के बाद दोनों समूहों ने पथराव किया जिसमें 20 लोग जख्मी हो गए। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें