दूल्हे को डांस करना पड़ा महंगा, दुल्‍हन के पिता ने लिया यह अजीब फैसला

बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (18:41 IST)
द्वार पर बारात थी और दुल्‍हन वरमाला लेकर खड़ी थी, लेकिन दूल्‍हा बारातियों के साथ डीजे पर डांस करने में मशगूल था। जब बहुत ज्‍यादा समय हो गया तो दुल्‍हन का पिता नाराज हो गया और शादी में पहुंचे एक अन्य लड़के को पसंद कर उससे अपनी बेटी की शादी कर दी।

खबरों के अनुसार, घटना महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव की है। यहां 24 अप्रैल को बारात आई थी। बारात मुहूर्त निकलने के बाद शाम 4 बजे द्वार पर पहुंची और दूल्हा रात 8 बजे तक डांस करता रहा।

लड़की के परिजन ने देर से आने का कारण पूछा तो मारपीट करने लगे। अंत में लड़की की शादी दूसरे लड़के से करने का फैसला किया गया। इसके बाद बारात में आया एक युवक लड़की के पिता को पसंद आ गया।

बाद में लड़की की शादी उस लड़के से कर दी। लड़की के पिता का आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था, इसलिए उसने अपनी बेटी की शादी किसी और से की।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी