Jharkhand : अहमदाबाद के बाद झारखंड में जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा, बिजली गिरने से 2 की मौत, दर्जनों घायल

मंगलवार, 20 जून 2023 (20:12 IST)
Ratha Yatra
रांची। Accident in Jharkhand Jagannath Rath Yatra : अहमदाबाद के बाद झारखंड जगन्नाथ रथयात्रा से बड़ी खबर आ रही है।  झारखंड के हजारीबाग में जगन्नाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। घटना हजारीबाग के सिल्वार इलाके में हुई। मीडिया खबरों के अनुसार यहां जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान वज्रपात की घटना हुई है। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।  
ALSO READ: Gujarat : अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग घायल
अहमदाबाद में भी हादसा : अहमदाबाद में दरियापुर में काडियानाका जाने वाली रथयात्रा के मार्ग पर एक इमारत की दूसरी मंजिल की बालकनी का हिस्सा गिरने से 3 बच्चों सहित 8 लोग घायल हो गए। सभी लोगों को तुरंत इलाज के लिए शिफ्ट कर दिया गया।
 
 दूसरी मंजिल की बालकनी का हिस्सा लोगों पर गिर गया। मिली जानकारी के मुताबिक जब रथयात्रा चल रही थी तो ट्रक में बैठे लोग दर्शन के लिए खड़े लोगों को प्रसाद दे रहे थे। इस गंभीर घटना में अहमदाबाद नगर निगम की गंभीर लापरवाही भी सामने आई है। Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी