पूरी हुई मन्नत, तिरुपति मंदिर में दान किए 3 करोड़ के सोने के दस्ताने

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (14:41 IST)
तिरुपति। तिरुमला के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में पीठासीन देवता वेंकटेश्वर की दिव्य हथेलियों को सजाने के लिए रत्न जड़ित सोने के दस्ताने एक भक्त ने शुक्रवार को भेंट किए। उसने अपनी मन्नत पूरी होने पर ये दस्ताने दान किए।
 
मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि तिरुमला में रहने वाले एक परिवार ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए. वेंकट धर्मा रेड्डी को ये दस्ताने सौंपे।
 
अधिकारी ने बताया कि सोने के दस्तानों का भार करीब 5.3 किलोग्राम है अैर इसकी कीमत तीन करोड़ रुपए है, जो पहाड़ी मंदिर के गर्भगृह में भगवान वेंकटेश्वर को सुशोभित करेंगे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी