3-3 गर्लफ्रेंड के चक्कर में युवक बना बाइक चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरुवार, 23 जून 2022 (14:49 IST)
समस्तीपुर/ रोसड़ा। पुलिस ने एक ऐसे शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जो अपनी 3-3 गर्लफ्रेंड के शौक को पूरा करने के लिए बाइक की चोरी किया करता था। इस शातिर चोर को रोसड़ा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकल के साथ गिरफ्तार किया है।
 
रोसड़ा थाना क्षेत्र में बीते कई दिनों से लगातार मोटरसाइकल चोरी की घटना से आम लोगों के साथ पुलिस भी परेशान थी तभी पुलिस ने गुप्त सुचना पर चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के पबड़ा गांव निवासी राजेन्द्र महतो के पुत्र सत्यनारायण महतो के रूप में की गई है।
 
चोर ने मोटरसाइकलें 2 से 3 हजार रुपए में बेच देने की बात बताई व अन्य मोटरसाइकल चोरों के बारे में भी जानकारी दी है। चोर ने बताया कि अपनी 3-3 गर्लफ्रेंड के शौक को पूरा करने के लिए बाइक की चोरी किया करता था और वह अपनी तीनों गर्लफ्रेंड की ख्वाहिशों की पूर्ति ठीक तरह से नहीं कर पता था। इससे परेशान होकर उसने एक गैंग बना ली थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी