ये है भारत की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर

शनिवार, 20 सितम्बर 2014 (08:40 IST)
चेन्नई। एक महिला या एक पुरुष को छोड़ चेन्नई स्थित लोटस न्यूज चैनल ने एक ट्रांसजेंडर से न्यूज पढ़वाकर इतिहास रच दिया है। पद्मिनी नाम की यह ट्रांसजेंडर भारत की पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर बन गई है।

यह वाकिया तब हुआ जब इस साल चेन्नई स्थित लोटस न्यूज चैनल स्टूडियो में स्वतंत्रता दिवस पर शाम सात बजे कैमरा व लाइट्स ऑन हुए तो लोगों ने किसी महिलाय या पुरुष को नहीं देखा एक ट्रांसजेंडर को देखा। पद्मिनी प्रकाश के लिए यह दिन खास था जबकि उन्होंने टेलीप्रोम्पटर पर चल रही न्यूज को पढ़ना शुरू किया।

टाइम्स इंडिया की खबर के अनुसार 31 वर्षीय पद्मिनी एक टीवी सीरियल में काम कर चुकी है और इससे पहले उसने कई तरह के दबाव का सामना किया है। खासकर उन दिनों में जब वह थर्ड जेंडर के अधिकारों के लिए मुखर सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर काम करती थी। उसने इस दौरान इस समुदाय के खिलाफ होने वाले भेदभाव व शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की।

क्या बोली पद्मिनी जानिए अगले पन्ने पर...

अपने पहले न्यूज एंकरिंग शो को करते समय पद्मिनी थोड़ी सहमी हुई थी क्योंकि लाइव न्यूज शो में एंकर पर काफी दारोमदार होता है और गलती की काफी कम गुंजाइश होती है। इस बारे में पद्मिनी ने बताया, 'मैं काफी डरी सी थी क्योंकि मेरा ध्यान इस बात पर था कि मेरी बात दर्शकों को पूरी तरह से ठीक समझ में आए।' (एजेंसी)

वेबदुनिया पर पढ़ें