मुस्लिमों के कारण 'वंदे मातरम्' आधा गाना पड़ता है: उषा ठाकुर

शनिवार, 20 सितम्बर 2014 (12:32 IST)
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी की इंदौर क्रमांक 3 की विधायक उषा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने कहा है ‍कि मुस्लिमों की वजह से ‘वंदे मातरम्...’ आधा ही गाना पड़ता है। इससे पहले उषा ठाकुर ने मुस्लिमों के गरबा मंडल में प्रतिबंध की बात कह कर हंगामा खड़ा कर दिया था।

 
गरबा पंडालों में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध की बात कहने वाली शहर की विधानसभा क्षेत्र क्रं. 3 की भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने अब कहा है कि मुस्लिमों की वजह से ‘वंदे मातरम्...’ आधा ही गाना पड़ता है। उनके अनुसार इसमें मां दुर्गा का नाम भी आता है, लेकिन अल्पसंख्यक भाइयों का मन न दुखे, इसलिए दो ही छंद गाए जाते हैं, जबकि उसमें पांच छंद हैं।

उषा ने कहा कि जब उनको वंदे मातरम् गाने में आपत्ति है तो साक्षात मां दुर्गा की प्रतिमा के आसपास गरबा कैसे कर सकते हैं? यदि अल्पसंख्यक गरबे में आना चाहें तो परिवार से मां, बहन या पत्नी को साथ लेकर आएं। उषा पहले भी ऐसे बयान देती रही हैं। (एजेंसी)

वेबदुनिया पर पढ़ें