चलती गाड़ी में बदला टायर, वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (12:35 IST)
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक शख्स चलती गाड़ी में पंचर टायर बदलता दिखाई दे रहा है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि यह वीडियो कब और कहां का है? पहली नजर में ऐसा प्रतित होता है कि यह वीडियो स्टंट के लिए बनाया गया है।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक ऑटो चालक की गाड़ी का टायर चलते हुए पंचर हो जाता है। इसके बाद चालक गाड़ी को दो टायर पर खड़ा कर देता है और टायर बदलने लगता है। वीडियो को पीछे गाड़ी चला रहे एक शख्स ने रिकॉर्ड किया है। खाली सड़क पर गाड़ी चलाते हुए वो टायर निकालता है और वहीं दूसरा ऑटो चालक टायर उसको थमा देता है और वह आसानी से इसे बदल भी देता है।
 
 
लोग इस पर कई मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। राजकुमार सोनी ने कहा कि मेरा भारत महान! इसे चांद पर भेजो, शायद विक्रम लेंडर ठीक कर दे।
 
हालांकि कई लोग इसे स्टंट बताकर वीडियो बनाने वाले की निंदा भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह की खतरनाक स्टंट उसकी और कई अन्य मासूम लोगों की जान ले सकता है। इस तरह वह क्या साबित करना चाहता है?

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख