टोलकर्मियों से भिड़े द ग्रेट खली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (12:20 IST)
चंडीगढ़। मशहूर रेसलर द ग्रेट खली एक टोल प्लाजा पर कर्मियों से भिड़ गए। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने खली पर एक टोल कर्मी की पिटाई करने का आरोप लगाया वहीं खली टोल कर्मियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रहे हैं। सोशली मीडिया पर खली की टोल कर्मियों से तकरार का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
 
जालंधर से करनाल जा रहे खली टोल कर्मियों से भिड़ गए। वायरल वीडियो में खली टोल कर्मियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं टोलकर्मी उनपर उनके एक साथी को थप्पड मारने का आरोप लगा रहे हैं। इसी दौरान एक टोलकर्मी उन्हें बंदर कहता हुआ सुनाई दे रहा है।
 
खली ने दावा कि टोल कर्मी फोटो खिंचवाने के लिए उनकी गाड़ी के अंदर ही घुस रहा था। जब उन्होंने उसे इस बात के लिए मना किया तो वो उनसे उलझने लगा। इस दौरान अन्य टोल कर्मी भी आ गए और उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। दूसरी ओर टोल कर्मियों का आरोप है कि एक कर्मचारी ने उनसे आईकार्ड दिखाने को कहा।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख