मुंबई वॉट्सऐप वीडियो कांड, वायरल हुआ तो पता चला गैंगरेप हुआ है...

WD

शनिवार, 28 नवंबर 2015 (12:32 IST)
मुंबई के मलाड में 15 साल की नाबालिग लड़की से 4 लड़कों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। इसका पता तब चला, जब पीड़ित लड़की की रिश्तेदार को वॉट्सऐप पर एक वीडियो मिला। इसके बाद रिपोर्ट होने पर पुलिस ने चारों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने इन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी लड़के पीड़िता की क्लास में साथ पढ़ने वाले हैं।
 
क्या हुआ, कैसे हुआ : घटना 8 नवंबर की है। लड़की यहां अपनी बहन, दादी और आंटी के साथ रहती है। पीड़िता ने बताया कि एक लड़के ने उसे पढ़ाई में मदद के लिए घर पर बुलाया था। 
 
चारों लड़के और पीड़ित लड़की एक ही क्लास में पढ़ते हैं। इन लड़कों में से एक ने पीड़ित लड़की को पढ़ाई में मदद करने के लिए अपने घर बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, इन लड़कों ने इस घटना को अंजाम देने से पहले यह तय कर लिया था कि घर पर कोई और मेंबर न हो।
 
बाद में इन चारों ने लड़की के साथ रेप किया और उसका वीडियो बना लिया। आरोपी लड़कों ने इसी क्लिप को लेकर पीड़ित लड़की को धमकाया और कहा कि वह किसी से घटना का जिक्र नहीं करें। लेकिन इनमें से किसी ने इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दिया।
 
इसके बाद में यह वीडियो वायरल हो गया। और फिर लड़की की रिश्तेदार के पास पहुंचा। जब रिश्तेदार ने इस वीडियो के बारे में लड़की से पूछा तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया। रिश्तेदार ने 25 नवंबर को मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें