वीरेन्द्र सहवाग की बहन अंजू कांग्रेस छोड़ AAP में शामिल

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (18:32 IST)
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग की बहन एवं कांग्रेस से पार्षद रह चुकीं अंजू सहवाग शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गईं।
 
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और विधायक सोमनाथ भारती ने अंजू को आप की सदस्यता दिलाई। अंजू ने आप में शामिल करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व को धन्‍यवाद दिया।

माना जा रहा है कि अंजू आप के टिकट पर निगम चुनाव लड़ सकती हैं। उल्लेखनीय है कि अंजू सहवाग कांग्रेस के टिकट पर साउथ दिल्ली के मदनगीर इलाके से पार्षद रह चुकी हैं।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग जी की बहन अंजू सहवाग जी आज अरविंद केजरीवाल सरकार की जनहित योजनाओं से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं। आप के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता और एमएलए सोमनाथ भारती ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी