सूत्रों के अनुसार, जब महिला होश में नहीं थी तो कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने दावा किया कि उसे सीडी बनने की बात नहीं पता थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि अगर आरोप सच साबित होते हैं तो कुमार को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, अगर महिला के आरोप सही हैं तो बहुत गंभीर बात है। संदीप को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।