दुर्गा पूजा पांडाल में महिषासुर बने 'जिनपिंग'

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (14:57 IST)
कोलकाता। एलएसी पर भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद की झलक दुर्गा पूजा पांडाल में भी दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक दुर्गा पूजा पंडाल में चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग को महिषासुर के रूप में दिखाया गया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
 
मुर्शिदाबाद के इस अनोखे पंडाल में मां दुर्गा 'जिनपिंग' का संहार करती दिखाई दे रही हैं। इसमें जिनपिंग का सिर धड़ से अलग दिखाया गया है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया कि मुझे लगता है कि बंगाली अपनी कूटनीति के लिए जाने जाते हैं।
 

And I thought Bengalis are known for their diplomacy! Clearly the days of “China-er Chairman amader Chairman” are officially over...#DurgaPuja2020 pic.twitter.com/kJLHannkBi

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 22, 2020
 
हालांकि कई लोगों को थरूर की यह टिप्पणी रास नहीं आई और उन्होंने इसके लिए शशि थरूर को आड़े हाथों भी लिया। लोगों ने उनसे सवाल किया कि जिनपिंग को इस तरह दिखाने से उन्‍हें क्‍यों तकलीफ हो रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी