दिल्लीवासियों के लिए खुशनुमा मौसम का सिलसिला लगातार आज भी जारी रहा। राजधानी में पारा सामान्य से अधिक रहा लेकिन न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार कल के 13.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले आज न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।
मौसम विभाग के अधिकारियों के पूर्वानुमान के अनुसार कल न्यूनतम तापमान में तकरीबन दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है और इसके नौ डिग्री सेल्सियस पर स्थिर हो जाने का अनुमान है।
कल का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। गौरतलब है कि नए साल की शुरुआत में ठंड ने अपने तेवर दिखाए थे। दो जनवरी को इस मौसम का सबसे कम तापमान 1.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि पिछले हफ्ते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।