भानुभक्त के रामायण का अंग्रेजी अनुवाद जारी किया

दार्जिलिंग। 19वीं सदी के महान कवि भानुभक्त आचार्य द्वारा लिखित नेपाली रामायण का  अंग्रेजी अनुवाद यहां जारी किया गया।


 
नेपाली रामायण का अनुवाद गोकुल सिन्हा ने किया है और प्रतिष्ठित लेखक इंद्र बहादुर राय ने  रविवार को एक समारोह में इसका विमोचन किया।
 
राय ने कहा कि हालांकि भानुभक्त के रामायण का अनुवाद अन्य भाषाओं में भी किया गया  है, लेकिन अंग्रेजी में इसके अनुवाद के लिए उन्हें 200 वर्ष तक इंतजार करना पड़ा। मैं इस  महान कार्य को करने के लिए सिन्हा को बधाई देता हूं। (भाषा) 

 

वेबदुनिया पर पढ़ें