नवरात्रि के दिनों में करें ये खास 9 कार्य

शारदीय नवरात्रि का शुभ पर्व शुरू हो गया है। इन 9 दिनों में हर भक्त को यह कार्य अवश्य करने चाहिए ताकि मां अम्बे की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे। आइए जानते हैं इन दिनों क्या-क्या कार्य करना जरूरी है- 
 
जानिए नवरात्रि में क्या करें-
 
* नवरात्रि में प्रतिदिन देवी मंदिर जाना चाहिए।
 
* देवी को जल अर्पित करना।
 
* नवरात्रि में नंगे पैर रहना चाहिए।
 
* नवरात्रि में जवारे बोना अथवा रखना चाहिए।
 
* इन नौ दिनों तक व्रत रखना अच्छा माना जाता है।
 
* माता के नाम की अखंड ज्योति जलाना चाहिए।
 
* नौ दिनों तक देवी का विशेष श्रृंगार करना चाहिए।
 
* नवरात्रि में कन्या भोजन अवश्य कराना चाहिए, इससे माता की कृपा प्राप्ति होती है।
 
* अष्टमी और नवमी पर मां भगवती की विशेष पूजा, हवन करके कन्याओं के चरण धोना चाहिए, उन्हें भोजन के बाद उपहार और दक्षिणा देकर उनके चरण छूना चाहिए।

ALSO READ: नवरात्रि व्रत नियम : इन 10 नियमों के अनुसार ही करें उपवास

ALSO READ: नवरात्र‍ि के यह 9 रंग, दिलाएंगे चमत्कारिक लाभ

ALSO READ: जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी : पढ़ें मां दुर्गा की दिव्य आरती

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी