बालि ने मरते समय बताई थीं 3 काम की बातें

रामायण में जब श्रीराम ने बालि को बाण मारा तो वह घायल होकर पृथ्वी पर गिर पड़ा था। इस अवस्था में जब पुत्र अंगद उसके पास आया तब बालि ने उसे ज्ञान की कुछ बातें बताई थीं। यह बातें आज हमें भी कई परेशानियों से बचा सकती हैं। यहां जानिए 3 काम की बातें कौन सी हैं..
 
मरते समय बालि ने अंगद से कही 3 अहम बातें 
 
बालि ने कहा : 
 
- देशकालौ भजस्वाद्य क्षममाण: प्रियाप्रिये।
सुखदु:खसह: काले सुग्रीववशगो भव।।
 
अर्थात् 
 
1. देश काल और परिस्थितियों को समझो।
2. किसके साथ कब, कहां और कैसा व्यवहार करें, इसका सही निर्णय लेना चाहिए।
3. पसंद-नापसंद, सुख-दु:ख को सहन करना चाहिए और क्षमाभाव के साथ जीवन व्यतीत करना चाहिए।
 
बालि ने अंगद से कहा यह बातें ध्यान में रखते हुए अब सुग्रीव के साथ रहो।

ALSO READ: क्या अप्सरा थीं हनुमान जी की माता, पढ़ें पौराणिक कथा
ALSO READ: हनुमानजी की पूजा से शनि के प्रकोप से क्यों बचते हैं, पढ़ें रोचक कथा
ALSO READ: पूतना कौन थी ....

वेबदुनिया पर पढ़ें