टोक्यो ओलंपिक में पांच नए खेल होंगे शामिल

शुक्रवार, 5 अगस्त 2016 (07:44 IST)
रियो डी जेनेरियो। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2020 में जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए पांच नए  खेलों को शामिल करने को अपनी मंजूरी दी है। रियो में जारी आईओसी के 129वें अधिवेशन में बुधवार को यह फैसला लिया गया। 
 
आईओसी ने कहा है कि जापान के प्रस्ताव का सभी ने समर्थन किया और अब ए पांच खेल टोक्यो में खेले जाएंगे। समिति ने जिन पांच खेलों को टोक्यो ओलंपिक में शामिल करने को अपनी हरी झंडी दी है उनमें बेसबॉल, साफ्टबॉल, कराटे, स्केटबोर्ड और सर्फिंग हैं। 
 
2008 बीजिंग ओलंपिक में बेसबॉल और सॉफ्टबॉल को शामिल किया गया था और अब एक बार फिर ए खेल ओलंपिक का हिस्सा होंगे। इनमें छ:-छ: टीमें हिस्सा लेंगी। सर्फिंग में महिला और पुरुष वर्ग में 20 प्रतिस्पर्धी होंगे। टोक्यो को स्केटबोर्डिंग की भी मेजबानी करनी है। इनमें 20 महिला और 20 पुरुष प्रतिभागी होंगे।
 
आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा कि हम खेलों में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल करना चाहते हैं। ओलंपिक में कई युवाओं के पास कई सारे विकल्प होता है। इसलिए हमने इन खेलोंको टोक्यो ओलंपिक में शामिल करने का फैसला किया है। (वार्ता)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें