बाइडन ने रूस के युद्ध को बताया ‘नरसंहार‘, कहा- मिटा रहा है यूक्रेनियों का नामोनिशान

बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (08:42 IST)
डेस मोइनेस। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन में रूस का युद्ध ‘नरसंहार के बराबर’ है। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर ‘यूक्रेनी होने के विचार तक को मिटाने’ की कोशिश करने का आरोप लगाया।

ALSO READ: मारियुपोल में रूसी सेना ने मचाई तबाही, 10 हजार से ज्यादा नागरिकों की मौत
अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि हां, मैंने इसे नरसंहार करार दिया है। यह साफ हो गया है कि पुतिन यूक्रेनी होने के विचार तक को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।
 
बाइडन ने कहा कि उन्हें लगता है कि पुतिन यूक्रेन के खिलाफ नरसंहार कर रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कोई और जानकारी नहीं दी। बाइडन के नए आकलन के बीच न तो उन्होंने और न ही उनके प्रशासन ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने या यूक्रेन को अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की है।
 
इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बाइडन की टिप्पणियों की सराहना की। उन्होंने ट्वीट किया, 'एक सच्चे नेता के सच्चे शब्द। बुराई का सामना करने के लिए चीजों को उनके नाम से पुकारना जरूरी है। हम अमेरिका से अब तक मिली मदद के लिए उसके आभारी हैं। हमें रूसी अत्याचारों से निपटने के लिए और अधिक भारी हथियारों की जरूरत है।'
 

True words of a true leader @POTUS. Calling things by their names is essential to stand up to evil. We are grateful for US assistance provided so far and we urgently need more heavy weapons to prevent further Russian atrocities.

— Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) April 12, 2022
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह तय करना वकीलों का काम है कि रूस की कार्रवाई नरसंहार से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मानकों से मेल खाती है या नहीं।
 
उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन में जो भयानक कृत्य किए हैं, उनसे जुड़े और सबूत सामने आ रहे हैं। हमें विनाश के बारे में और जानकारियां मिल रही हैं। वकीलों को तय करने दीजिए कि यह नरसंहार से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार है या नहीं।
 
गौरतलब है कि बाइडन ने पिछले हफ्ते रूस की कार्रवाई को ‘नरसंहार’ न बताते हुए केवल ‘युद्ध अपराध’ करार दिया था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी