बूचा नरसंहार पर अमेरिका का रूस पर एक्शन, पुतिन की बेटियों और बैंकों पर लगाए प्रतिबंध

बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (22:05 IST)
वॉशिंगटन। यूक्रेन पर रूस की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर अमेरिका आगे आया है। अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की 2 बेटियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले भी यूक्रेन पर हमलों को लेकर अमेरिका और अन्य देशों की ओर से रूस और उसके कई नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।   
 
अमेरिका ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों की जवाबी कार्रवाई के तहत बुधवार को रूसी बैंकों पर जुर्माना बढ़ाये जाने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो बेटियों को निशाना बनाते हुए पाबंदियां लगाए जाने का ऐलान किया।
 
इस कदम के तहत स्बरबैंक और अल्फा बैंक को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से दूर करने के साथ ही अमेरिकी नागरिकों को इन संस्थानों के साथ व्यापार करने से रोका गया है।
Koo App
इसके अलावा अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में पुतिन की बेटियों मारिया पुतिन व कैटरीना तिखोनोवा और प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की पत्नी और बच्चों के अलावा रूस की सुरक्षा परिषद के सदस्यों और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव को भी रखा गया है।
 
अमेरिका ने पुतिन परिवार के सभी करीबी सदस्यों को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से दूर कर दिया है और इनकी अमेरिका स्थित सभी संपत्तियों को फ्रीज किया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी