हिन्दू धर्म के ये 10 चित्र देखिए और जानिए कुछ अलग

शनिवार, 13 मई 2017 (00:02 IST)
हमने आपके लिए कुछ चित्र जुटाएं हैं जिन्हें देख और उनके शीर्षक को पढ़ेंगे तो आपको हिन्दू धर्म के बारे में क्रमश: कुछ जानकारी मिलेगी। आपके लिए यह जानना जरूरी है। यह इतिहास का क्रम भी है और उसमें कुछ संदेश भी छुपा है।

 

ब्रह्म ही सत्य है...ईश्वर एक ही है उसके जैसा कोई दूसरा नहीं

ईश्वर के बाद नंबर 2

देवों में ब्रह्मा, विष्णु और महेश एवं देवियों में सरस्वती, लक्ष्मी और पार्वती ही सर्वोच्च दिव्य शक्तियां हैं।

ब्रह्मा के 10 और ययाति के 5 पुत्रों (पुरु, कुरु, यदु, अनु, द्रुहु) के वंशज ही धरती पर निवास करते हैं।

हिन्दू इतिहास में इंद्र पहला राजा माना जाता है। माना जाता है कि इंद्र स्वर्ग के, स्वायंभुव मनु धरती के और महाबली पाताल लोक के राजा थे।

चक्रवर्ती सम्राट भरत ने इस राष्ट्र को एक राष्ट्र बनाकर धर्म की स्थापना की थी।



वैवस्तवत मनु की कहानी दुनिया के हर धर्म में मिल जाएगी। यहूदी धर्म में उन्हें नूह कहा जाता है।

वैवस्तवत मनु के बाद कई सम्राट, अवतारी और महापुरुष हुए। इस दौरान दाशराज्ञ का प्रसिद्ध युद्ध भी हुआ था जिसमें राजा सुदास की जीत हुई थी।

वेदों का सार है उपनिषद, उपनिषदों का सार है गीता। यही हिन्दुओं के धर्मग्रंथ हैं और कोई धर्मग्रंथ नहीं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें