पर्यटकों को लुभाती है डेन्यूब नदी

WDWD
एथेंस (ग्रीस) महाद्वीप, सैलानियों को रोमांचित कर देने वाला एआकर्षक पर्यटक स्थल है। जहाजों के किनारों पर खड़े होकर दूरबीन से दूर किनारों को करीब से देखने का प्रयास करेंगे तो आपको दिखाई देंगे दूर गगन में उड़ते हुए पंछी, हवा को चीरते हुए अन्य पक्षियों के साथ अपने पँखों को फैलाए लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए ।

जलाशय के तट पर सुनहरी हरियाली छाई हुई है, यह ऐसा स्थान है जहाँ सैलानी शांत वातावरण एवं नदी का आनंद उठाने आते हैं। इतिहासकार हीरोडोट्स ने यहाँ बहने वाली नदी का नामकरण किया था। यूरोप की यह सबसे प्रसिद्ध नदी है डेन्यूब, जिसकी लम्बाई 670 मील है।यह काले सागर में जाकर मिलती है। नदी के डेल्टा क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षी पाए जाते हैं। 160 तरह की मछलियों को यहाँ देखा जा सकता है

डेन्यूब डेल्टा के पास साइ‍िकल चलाने का रास्ता है। बच्चे, नौजवान एवं वृद्ध पुरुष भी बड़ी संख्‍या में इस सवारी का आनंद उठाते आपको यहाँ मिल जाएँगे।एक तरफ साइकिल पर सवार लोग और दूसरी तरफ विशाल जलाशय की खूबसूरती, तैरते जहाज और नौकाऔं को देखना शानदार अनुभव होता हैं।

यह रास्ता जंगलों के पास से गुजरता है। वन में रहने वाले जानवर प्राकृतिक वातावरण में निश्चिंत होकर विचरण करते हैं। दूरबीन के माध्यम से ब्लैक पेलिकन पंछियों को देखा जा सकता हैं। पास ही में टोपोलनीता गुफा, आईरन गेट बाँध, एवं ऐतिहासिक स्मारक स्थित हैं। समय के साथ-साथ यह स्मारक खंडहर में तब्दील हो रहे हैं।

  प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक, डेन्यूब नदी के तट पर शिविरों में रात भर कैम्प में रहते हैं। यहाँ पर कैट फिश, पाईक स्टरगियोन एवं कार्प तैरते हुए देखी जा सकती है। पर्यटकों के लिए यहाँ चीज एवं सूप भी उपलब्ध हैं। डेन्यूब नदी मछलियों के लि      
प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक, डेन्यूब नदी के तट पर शिविरों में रात भर कैम्प में रहते हैं। यहाँ पर कैट फिश, पाईक स्टरगियोन एवं कार्प तैरते हुए देखी जा सकती है। पर्यटकों के लिए यहाँ चीज एवं सूप भी उपलब्ध हैं। डेन्यूब नदी मछलियों के लिए ही प्रसिद्ध हैं।

यहाँ स्थानीय लोगों द्वारा हाथों से बनाए गए वस्त्र बहुतायत में मिलते हैं। जो कि पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनके द्वारा की गई दस्तकारी यहाँ की खास विशेषता है।
इस क्षेत्र में चारों ओर से गन्ने के खेत लहराते नज़र आते हैं। रेत के बीच पर सैलानी ना सिर्फ टहलते हैं बल्कि अक्सर मछली पकड़ने में भी उनकी दिलचस्पी होती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें