शेयर बाजार ने रचा नया इतिहास, सेंसेक्स पहली बार 49,000 के पार

सोमवार, 11 जनवरी 2021 (10:20 IST)
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार ने आज सोमवार को खुलते ही इतिहास बना दिया। आज घरेलू शेयर बाजार ऐतिहासिक ऊंचाई पर जा पहुंचा है और सेंसेक्स ने पहली बार 49,000 का स्तर पार कर लिया।
ALSO READ: PM मंगलवार को 'राष्ट्रीय युवा संसद' महोत्सव को संबोधित करेंगे
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 312.97 अंक बढ़कर 49,095.48 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर और निफ्टी 81 अंक बढ़कर 14,428.25 पर पहुंचा। सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर सेंसेक्स 398.66 अंक यानी 0.82 फीसदी की उछाल के साथ 49,181.17 पर कारोबार कर रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी