कब शुरू होंगे श्राद्ध पक्ष, जानिए पितृपक्ष की तिथियां

शनिवार, 3 सितम्बर 2022 (11:18 IST)
Shradh paksha 2022 : पितृपक्ष को श्राद्धपक्ष भी कहा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार पितृपक्ष का प्रारंभ भाद्रपद पूर्णिमा से प्रारंभ होता है और आश्विन मास की अमावस्या को समाप्त होता है। पितृ पक्ष 2022 प्रारंभ तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार पितृपक्ष का प्रारंभ 10 सितंबर 2022 शनिवार से हो रहा है जो 25 सितंबर तक रहेगा। 25 सितंबर पितृ विसर्जन तिथि है। 
 
आश्विन माह के कृष्ण पक्ष को ही पितृपक्ष कहा जाता है। जानिए पितृपक्ष की तिथियां:- 
 
1. 10 सितंबर, शनिवार : पूर्णिमा का श्राद्ध
 
2. 11 सितंबर, रविवार : प्रतिपदा का श्राद्ध
 
3. 12 सितंबर, सोमवार : द्वितीया का श्राद्ध/तृतीया का श्राद्ध
 
4. 13 सितंबर, मंगलवार : चतुर्थी का श्राद्ध
 
5. 14 सितंबर, बुधवार : पंचमी का श्राद्ध
 
6. 15 सितंबर, गुरुवार : षष्ठी का श्राद्ध
 
7. 16 सितंबर, शुक्रवार : कुछ के अनुसार सप्तमी का श्राद्ध 
 
8. 17 सितंबर, शनिवार : सप्तमी-अष्टमी का श्राद्ध
 
9. 18 सितंबर, रविवार : अष्टमी का श्राद्ध
 
10. 19 सितंबर, सोमवार : नवमी श्राद्ध/ इसे मातृ नवमी श्राद्ध भी कहा जाता है।
 
11. 20 सितंबर, मंगलवार : दशमी का श्राद्ध
 
13. 21 सितंबर, बुधवार :  एकादशी का श्राद्ध
 
14. 22 सितंबर, गुरुवार : द्वादशी/सन्यासियों का श्राद्ध
 
15. 23 सितंबर, शुक्रवार : त्रयोदशी का श्राद्ध
 
16. 24 सितंबर, शनिवार : चतुर्दशी का श्राद्ध 
 
17. 25 सितंबर, रविवार : अमावस्या का श्राद्ध, सर्वपितृ अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध, महालय श्राद्ध

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी