श्रीधर और देबोराह ने साइक्लोथॉन सक्षम पैडल दिल्ली में जीते खिताब

रविवार, 7 अक्टूबर 2018 (18:48 IST)
नई दिल्ली। श्रीधर सवानुर और देबोराह हेरोल्ड ने भारत के सबसे बड़े साइक्लोथॉन सक्षम पैडल दिल्ली में रविवार को क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में खिताब जीत लिए।
 
 
सक्षम पैडल दिल्ली का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से किया गया। रेस नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर नेहरू स्टेडियम पर ही समाप्त हुई। रेस में 4 वर्गों में लगभग 6,000 साइक्लिस्टों ने हिस्सा लिया। एलीट रेस में देश के शीर्ष 160 साइक्लिस्टों ने अपनी चुनौती रखी। रेस में कुल 10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।
 
श्रीधर ने पुरुषों की 50 किलोमीटर रेस में जीत हासिल की। मंजीत सिंह को दूसरा और कृष्णा नायकोडी को तीसरा स्थान मिला। देबोराह ने महिलाओं की 40 किलोमीटर रेस में जीत अपने नाम की।

सोनाली चानू को दूसरा और स्वस्ति सिंह को तीसरा स्थान मिला। भारतीय साइक्लिंग महासंघ के महासचिव ओंकार सिंह ने सभी प्रतिभागियों और पदक विजेताओं को बधाई दी। ओंकार ने कहा कि श्रीधर और देबोराह का प्रदर्शन शानदार था और वे जीत के पूरी तरह हकदार थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी