शेयर बाजारों में दीपावली की रौनक, सेंसेक्स 42 हजार के पार

सोमवार, 9 नवंबर 2020 (09:37 IST)
मुंबई। सोमवार को शेयर बाजार ने एक नया इतिहास रचा। बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स 42 हजार के पार पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। 
 
देश के शेयर बाजारों में दीपावली से एक सप्ताह पहले ही सोमवार को इसकी रौनक दिखाई दी और मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 500 अंक की बढ़त से शुरुआती कारोबार में ही 42 हजार अंक को पार कर गया, जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 150 अंक की जोरदार बढ़त में रहा।
 
चौतरफा लिवाली से सेंसेक्स शुक्रवार के बंद 41893.06 अंक की तुलना में 42273.97 अंक पर खुला और 42566.34 तक चढ़ने के बाद फिलहाल 42448.03 अंक पर 554.97 ऊंचा है। निफ्टी भी पीछे नहीं रहा। शुरू में 12399.40 अंक पर खुलकर ऊपर 12451.80 तक गया और फिलहाल 12419.15 अंक पर 155.60 ऊंचे में कारोबार कर रहा है।
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव खत्म होने और जो बाइडेन की शानदार जीत के से दुनिया भर के बाजारों में तेजी दिख रही है। SGX Nifty 170 अंकों की तेजी के साथ 12430 के ऊपर कारोबार कर रहा है। SGX Nifty अपने लाइफटाइम हाई के बेहद करीब है।
 
जो बाइडेन की जीत से गदगद अमेरिकी वायदा बाजारों में जबर्दस्त तेजी के साथ शुरुआत हुई है। Dow Futures में 365 अंकों की शानदार तेजी दिख रही है जबकि Nasdaq Futures भी 2 प्रतिशत से ज्यादा उछाल के साथ 255 अंक मजबूत है।

बाकी एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई 2 परसेंट मजबूत है, चीन का शंघाई कंपोजिट 20 अंक कमजोर है जबकि हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग पौने 2 प्रतिशत की तेजी दिखा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी