मीका सिंह का नाम और प्रसिद्धी देख महिलाएं आई हैं शो 'स्वयंवर मीका दी वोटी' में

गुरुवार, 16 जून 2022 (16:25 IST)
मीका सिंह को लेकर बनाया गया शो 'स्वयंवर मीका दी वोटी' शुरू होने में ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं। 19 जून से यह शो स्टार भारत पर दिखाया जाएगा। इस शो के जरिये प्रसिद्ध गायक मीका सिंह अपने लिए दुल्हनियां ढूंढ रहे हैं। 
 
मीका सिंह का कहना है कि वे जानते हैं कि इस शो में महिलाएं उनका नाम और प्रसिद्धी देखकर आई हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है। सभी लड़कियां चाहती हैं कि वे उस पुरुष से शादी करे जो जिंदगी में अच्छी तरह से सैटल हो। सभी माता-पिता भी यही चाहते हैं। 
 
मीका का कहना है कि ये लड़कियां उनके बारे में सब कुछ जानती है इसलिए इस शो में हिस्सा लेने के लिए आई हैं। इस शो को मीका के दोस्त शान होस्ट करेंगे। शान का मानना है कि अब मीका को शादी कर सैटल हो जाना चाहिए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी