स्वयंवर- मीका दी वोटी : मीका सिंह के शो में पहुंचीं हिना खान, बढ़ाया कंटेस्टेंट्स का कॉन्फिडेंस

शनिवार, 9 जुलाई 2022 (11:15 IST)
फेमस सिंगर मीका सिंह टीवी पर स्वयंवर रचाने जा रहे हैं। उनके शो 'स्वयंवर : मीका दी वोटी' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस शो में मीका से शादी रचाने के लिए कई खूबसूरत लड़कियों ने हिस्सा लिया है। मीका सिंह शो में आई हर कंटेस्टेंट्स को समझने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

 
वहीं मीका सिंह को शादी से जुड़े टिप्स देने के लिए कई सेलेब्स शो में आ रहे हैं। वहीं अब मीका सिंह को अपने सपनों की राजकुमारी ढूंढने में मदद करने के लिए टीवी क्वीन हिना खान शो में पहुंची हैं। हिना खान शो की कंटेस्टेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए आईं। 
 
शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें हिना खान जबरदस्त अंदाज में एंट्री करते दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं, 'किसी और के प्यार करने से पहले खुद से प्यार करना आना चाहिए।' इसके बाद वह सभी कंटेस्टेंट्स को दूल्हे राजा के लिए तैयार करवाती हैं। 
 
हिना खान सभी कंटेस्टेंट्स को ग्रूमिंग ट्रेनिंग भी देती हैं। वह मीका का दिल जीतने के कई सुझाव भी देती हैं। शो में मीका सिंह का चंद्राणी दास, मनप्रीत कौरऔर प्रांतिका के साथ अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी