टेस्टी पोटॅटो-एग्ज केक

क्रिसमस के अवसर पर छोटे साइज से लेकर बड़े केक बनते हैं। कुछ लोग घरों में भी केक बनाते हैं। तो बनाते हैं सुंदर और टेस्टी पोटॅटो-एग्ज केक...।

ND


प्रभु येशू के जन्मदिन पर बनाएँ प्यारा-सा केक, साथ ही खुद भी खाए और औरों को भी खिलाएँ।

सामग्री : 2 कप मैदा, 1 कप घी, 1 कप पिसी शक्कर, 2 बड़े साइज के पोटॅटो, दो फ्रेश अंडे,1/2 चम्मच बेकिंग पावडर, 1/2 चम्मच वनीला एसेंस, 1/2 चम्मच नमक और तेल।

ND


विधि : सर्वप्रथम मैदा व बेकिंग पावडर को छान लें। अब पोटॅटो को छीलकर कद्दूकस करके तेल में तल कर रख लें। एक बर्तन में शक्कर और घी को हल्का होने तक फेंटें। फिर अंडे को फेंटकर इसमें मिलाएँ।

तत्पश्चात मैदा, नमक, बेकिंग पावडर व वनीला एसेंस डालकर पुनः हल्का होने तक फेंटें और उसमें तले पोटॅटो के लच्छे डालकर अच्छी तरह कुछ देर चलाएँ। बेकिंग डिश में चिकनाई लगाकर सामग्री डालें। अब अवन को 200 सेंटीग्रेड पर गरम करके ‍केक को 20 मिनट तक बेक करें। आइसिंग से सजाकर टेस्टी पोटॅटो-एग्ज केक सर्व करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें