सामग्री : एक किलो खजूर, 250 ग्राम अखरोट, 100 ग्राम बादाम बड़े टुकड़ों में कटी हुई, एक डिब्बा कन्डेंस्ड मिल्क, आधा चाय का प्याला नारियल का चूरा।
विधि : पहले खजूर के बहुत ही छोटे-छोटे टुकड़े करें। अखरोट को मिक्सी में दानेदार पीसें। मोटी तली वाले बर्तन में कंडेंस्ड मिल्क गरम करें। इसमें अखरोट और खजूर और बादाम मिला दें। धीमी आंच पर पकाएं। ध्यान रखें नीचे से ये मिश्रण जले नहीं।
जब मिश्रण किनारे छोड़ने लगे तब बटर पेपर पर नारियल का चूरा फैलाएं। हाथ पर थोड़ा घी लगा कर इस गाढ़े मिश्रण को बटर पेपर पर फैलाएं और धीरे-धीरे इस प्रकार रोल बनाती जाएं कि पूरे रोल पर नारियल का चूरा लिपट जाए। अब रोल को फ्रिज में ठंडा करने के लिए रखें। बाद में इसे आधा इंच मोटे टुकड़ों में काट लें।
नोट - इसी सामग्री की बर्फी भी बनाई जा सकती है। बर्फी बनाने के लिए गाढ़े किए हुए मिश्रण को घी लगी हुई ट्रे में फैलाएं और ठंडा होने पर चौकोर बर्फियां काटें।